कांग्रेस ओबीसी प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष बने_ सुरजीत नागवाला
कांग्रेस ओबीसी प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष बने_ सुरजीत नागवाला ।
कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव जी ने हजारीबाग निवासी प्रदेश ओबीसी कांग्रेस के नेता सुरजीत नागवाला को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिलाष साहू जी ने पत्र देकर जानकारी दी और बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश जी ने कहा कि सुरजीत नाग वाला जैसे युवा के आने से निश्चित ओबीसी प्रदेश कांग्रेस कमेटी मजबूत होगी और ज्यादा से ज्यादा लोग ओबीसी कांग्रेस में जुड़ेंगे। ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष साहू जी ने कहा कि सुरजीत नाग वाला के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर निश्चित तौर पर कांग्रेस की नीति और सिद्धांत घर-घर तकपहुंचेगी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निरंजन पासवान राजेश चंद्र राजू, जगदीश साहू,निरंजन पासवान धीरज सिंह, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर , स्टेट कोऑर्डिनेटर मीडिया सेल संजय कुमार, रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष राकेश किरण महतो, कार्यालय सह प्रभारी राजन वर्मा, सुनील राय, स्टेट कोऑर्डिनेटर सेवादल प्रदेश अध्यक्ष नीली नाथन जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, लाल बिहारी सिंह, अजय गुप्ता, गोविंद राम, तारिक रजा, कजरू साव, चंद्र शेखर मिश्रा, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी समेत तमाम लोगों ने अपनी ओर से बधाई दी।
