कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप कहा प्रधानमंत्री ने मंच को भगवामय बना दिया, बाबूलाल की मौजूदगी पर भी उठाये सवाल

0
307a6196-8d61-4046-acc7-2465e981410a

कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप कहा प्रधानमंत्री ने मंच को भगवामय बना दिया, बाबूलाल की मौजूदगी पर भी उठाये सवाल

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खूंटी कार्यक्रम पर कांग्रेस सवाल उठाये हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने मंच को भगवामय बना दिया। वहीं, उन्होंने सवाल किया मंच पर बाबूलाल मरांड किस हैसियत से मौजूद थे, इसका जवाब बीजेपी को देना चाहिये। कहा कि बाबूलाल मरांडी पर अभी भी दल-बदल का मामला चल रहा है। ठाकुर ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने मंच की गरिमा का ध्यान नहीं रखा। बता दें कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आज कांग्रेस भवन, रांची में प्रेस वार्ता की गयी। इसमें ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री पांच राज्यों के चुनाव छोड़ भगवान बिरसा मुंडा की धरती में आकर एक बार फिर लोगों के आंखों में धूल झोकने का प्रयास कर रहे हैं।

 

मणिपुर के आदिवासियों पर हो रही हिंसा का जिक्र किया

कहा कि आज भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती है और प्रधानमंत्री को इस तरह महामंडित किया जा रहा है, मानों आज प्रधानमंत्री का जन्मदिन है। एक तरफ प्रधानामंत्री बिरसा मुंडा को जेल में श्रद्धांजलि देने जाते हैं और दूसरी ओर भगवान बिरसा मुंडा की राह पर चलने वाले जल, जंगल जमीन की लड़ाई लड़ने वाले राज्य के मुख्यमंत्री को जेल भेज कर सत्ता पर काबिज होना चाहते हैं। कहा कि प्रधानमंत्री को सभी आदिवासी भाई-बहनों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए थी क्योंकि उनके शासन काल में मणिपुर के आदिवासी बहनों के साथ हुए दुराचार की घटना हुई है, जिससे पूरा देश शर्मसार हुआ है।

 

झारखंड सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

वहीं, कांग्रेस विधायक दल के नेता सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार को कहा कि ‘झारखंड राज्य 25 साल पूरा करने जा रहा है। अतः राज्य सरकार 25 जन उपयोगी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करे। प्रधानमंत्री को हम बताना चाहते हैं कि झारखंड सरकार 25 साल पूर्ण होने से पहले ही 38 जन उपयोगी योजनाओं को धरातल पर उतार चुकी है। इसमें फूलो -झानो आशीर्वाद योजना, नीलाम्बर-पीताम्बर जल समृद्ध योजना, शहीद पोटो -हो खेल विकास योजना, दीदी बाडी योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, अबुआ आवास योजना, डिजिटल पंचायत योजना, मुख्यमंत्री ग्राम गाडी योजना आदि शामिल हैं।

अमित शाह की घोषणा नहीं उतरी जमीन पर

आलमगीर ने कहा कि प्रधानमंत्री जहां जाते हैं सिर्फ घोषणा ही करते हैं। जमीन पर कहीं भी उनकी घोषणा का क्रियान्वयन नजर नहीं आता है। देश के गृह मंत्री अमित शाह वर्ष 2017 में भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थली उलिहातू गांव से शहीद ग्राम विकास योजना की घोषणा की थी। ये सिर्फ घोषणा ही बनकर रह गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बगल के राज्यों में हो रहे चुनाव में आदिवासियों को प्रभावित करने के उद्देश्य से बड़ी-बड़ी झूठी घोषणाएं करने झारखंड आये हैं। प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी कि 2022 तक सभी जरूरतमंद गरीबों को पक्का मकान दिया जाएगा। झारखंड सरकार पिछले दो वर्षों से लंबित 8.5 लाख प्रधानमंत्री आवास के लिए केन्द्र सरकार से गुहार लगा रही है, परन्तु अब तक केन्द्र सरकार इस मामले में उदासीन है। झारखंड सरकार ने अपने पैसे से तीन सालों में गरीबों को अबुआ आवास देने हेतु योजना का क्रियान्यवन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed