कांग्रेस ने 22 विधायकों का किया टिकट कैंसल नया चेहरा को दिया मौका,

0

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 90 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. 90 प्रत्याशियों की सूची में कांग्रेस ने कई नए चेहरे को मौका दिया है. पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 71 विधायक चुनाव जीतकर आए थे जिसमें से कुल 22 सीटिंग विधायकों का टिकट काटा गया है. हालांकि टिकट कटने से कई विधायकों में नाराजगी है और वह कांग्रेस के खिलाफ बगावत पर उतर आए हैं. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए तीन भागों में प्रत्याशियों की घोषणा की है. जिसमें पहली सूची में 30, दूसरी सूची में 53 और अंतिम सूची में 7 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया. 32 आदिवासियों को टिकट, सामान्य सीटो से भी उतारा छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 दो चरणों में होने वाला है. प्रथम चरण में 20 सीटों और दूसरे चरण में 70 सीटों विधानसभा में चुनाव होना है.

कांग्रेस की 7 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तीसरी व आखिरी सूची रविवार की देर रात जारी कर दी है। इस तरह सभी 90 सीटों पर कांग्रेस ने नाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें चार विधायकों का टिकट कट गया है। रायपुर उत्तर विधानसभा सीट से एक बार फिर पार्टी ने कुलदीप जुनेजा पर भरोसा जताया है। इस तरह प्रदेश क 90 सीटों में अब तक कुल 18 महिलाएं, अब तक कुल 29 ओबीसी वर्ग से प्रत्याशी उतारे गए हैं।

पहली सूची में 30 में से 8 विधायकों का कटा टिकट

नवागढ़ – गुरुदयाल बंजारे ठ्ठ पंडरिया – ममता चंद्राकर ठ्ठ डोंगरगढ़ – भुवनेश्वर बघेल ठ्ठ खुज्जी – छनी साहू ठ्ठ अंतागढ़ -अनूप नाग ठ्ठ चित्रकोट – राजमन बेंजाम ठ्ठ दंतेवाड़ा – देवती कर्मा कांकेर – शिशुपाल सोरी

दूसरी सूची में 53 में से 10 का कटा टिकट

बिलाईगढ़ – चंद्रदेव राय ठ्ठ धरसीवां – अनिता शर्मा  रायपुर ग्रामीण- सत्यनारायण शर्मा  जगदलपुर – रेखचंद जैन मनेंद्रगढ़ – विनय जायसवाल ठ्ठ प्रतापपुर – प्रेमसाय सिंह टेकाम ठ्ठ रामानुजगंज – बृहस्पति सिंह ठ्ठ सामरी- चिंतामणी महाराज  लैलूंगा – चक्रधर सिदार पाली-तानाखार – मोहित केरकेट्टा अंतिम सूची में 4 विधायकों का कटा टिकट सिहावा – लक्ष्मी ध्रुव कसडोल – शंकुतला साहू सरायपाली – किस्मत  लाल नंद महासमुंद – विनोद चंद्राकर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *