कांग्रेस को एक और बड़ा झटका: जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक ने छोड़ी पार्टी
कांग्रेस को एक और बड़ा झटका: जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक ने छोड़ी पार्टी,
मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। वहीं लोकसभा चुनाव के पहले नेताओं का दलबदल जारी है। नेता अपने राजनीतिक भविष्य के लिए अनय पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में लोकसभा चुनाव के पहले मध्यप्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। विदिशा जिला कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व विधायक ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। विदिशा जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कटारे और पूर्व विधायक दिनेश अहिरवार ने बीजेपी की सदस्यता ले ली है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई है।पिछले एक सप्ताह में दूसरे जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी छोड़ी है। टीकमगढ़ जिले से पूर्व विधायक दिनेश अहिरवार ने कांग्रेस छोड़ दी है। इसके पहले कांग्रेस नेता कैलाश द्विवेदी भी बीजेपी में शामिल हो गए थे। वहीं बीजेपी में शामिल होने के बाद राकेश कटारे ने कहा कि भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं जाकर सनातन धर्म का कांग्रेस ने अपमान किया है। प्रधानमंत्री मोदी के विकासकार्य को देखते हुए कांग्रेस में शामिल हुआ हूं।
