कांग्रेस के सच्चे सिपाही पदधारी बने ताकि नफरत को रोका जा सके : हाजी शकील अहमद (कांग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष )

कांग्रेस के सच्चे सिपाही पदधारी बने ताकि नफरत को रोका जा सके : हाजी शकील अहमद (कांग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष )

सेन्हा-लोहरदगा : प्रखंड के सेरेंगहातु तोड़ार पंचायत ग्राम में राहुल गांधी के निर्देश पर संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत मंडल अध्यक्ष किशोर साहू की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया. बैठक में मुख्य रूप से ट्रेनर अनामिका सरकार ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए आज हर एक पंचायत जा जा कर के ग्राम सभा के माध्यम से संगठन का विस्तार करते हुए झलजमीरा पंचायत अध्यक्ष हफिज अंसारी उपाध्यक्ष पास्कल शिव उरांव महासचिव मनी उरांव और सेरेंगहातु तोड़ार पंचायत अध्यक्ष का चयन किया गया. जिससे कि आने वाले समय में हमारे राहुल गांधी का और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का हाथों को मजबूत कर 2029 में केंद्र से तानाशाह भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की बात कही वही कार्यकारी जिला अध्यक्ष हाजी शकील अहमद ने कहा कि जो कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं.उन लोगों को पंचायत कमेटी में अपनी योगदान देनी चाहिये ताकि देश में फैल रहे नफरत को रोका जा सके और हमारे मुल्क में गंगा जमुनी तहजीब बना रहे जिसके चलते आज हमारे नेता राहुल गांधी कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक 4000 किलोमीटर पैदल चलकर नफरत को मिटाने के लिए मोहब्बत का पैगाम दिया.प्रखंड पर्यवेक्षक संतोष महतो ने कहा कि लोगों की उपस्थिति आज बतला रही है की पंचायत में आज भी कांग्रेस पार्टी के सच्चे और पक्के कांग्रेसी जनाधार है.और इसे देखकर काफी खुशी हुई लोगों में राहुल गांधी के प्रति सच्चे प्रेम और लोगों के बीच में बढ़ती लोकप्रियता से विपक्ष घबरा रहा है.बैठक मे राजू अंसारी को ग्राम सभा के माध्यम से सर्व सम्मति से सेरेंगहातु तोंडार पंचायत अध्यक्ष चुना गया.तथा कमेटी में दो उपाध्यक्ष और सुमित्रा उरांव एवं मनोज उरांव को महासचिव चुना गया.साथ ही नूर हसन,कृपालु उराव,बृजेश साहू,हारून कुजूर, तबरेज अंसारी,गुप्तेश्वर तुरी आरिफ अंसारी,शर्मिला केरकेट्टा, शुक्रवारो भगत को सदस्य के रूप में चयन किया गया.वहीझलजमीर पंचायत में अध्यक्ष पर्यवेक्षक हाफ़िज़ अंसारी, उपाध्यक्ष पास्कल खेस, शिव उरांव, महासचिव मणि उरांव, सुभाष उरांव, नयका उरांव,सुनील महली, रवि महली, बंधनु उरांव, परमानन्द भगत, नेजवात अंसारी लछ्मी उरांव बनाये गए,कैरो प्रखंड उप प्रमुख एनूल अंसारी जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से गांव जाकर पंचायत कमेटी का गठन करने की बात कही जो सहारनीय कदम है.यूथ कांग्रेस कांग्रेस के नेता इमरान आजाद अंसारी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाना है.मौके पर बैठक में जवाहर बल मंच के जिला को ऑर्डिनेटर इम्तियाज अहमद, समसुल अंसारी मोहम्मद इशाक अंसारी हाशिम अंसारी,सलीम अंसारी,शर्मिला केरकेटा,कृपालु उराव,बृजेश साहू,मनोज उरांव, गुप्तेश्वर तुरी,सुमित्रा उरांव,पुनम उरांव,हारून कुजूर आदि लोग उपस्थित थे|

You may have missed