कांग्रेस के निवर्तमान जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह शनिवार को धनवार प्रखंड का दौरा किया।

कांग्रेस के निवर्तमान जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह शनिवार को धनवार प्रखंड का दौरा किया।
इस क्रम में वे मजलाडीह, पलंगी,हेमरोडीह, खेशरंभा ,नावाडीह गांव गए आम जनता एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया।
सिंह ने कहा कि बिहार के चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनने वाली है।
सिंह ने पत्रकारों को बताया कि धनवार प्रखंड जिला बनने की पूरी अहर्ता रखती हैं, इस संबंध मे पार्टी फॉर्म में और संबंधित मंत्री से बात की जाएगी।
सिंह गरडीह गांव गए जहां पिछले दिनों गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी गई थी,मृतक रवि सिंह के परिवार वालों से मुलाकात किया, उसके बाद प्रदेश के चर्चित छठ घाट गए भी गए वहां के समिति के अध्यक्ष अनूप संथालिया से मिले उन्होंने इनके कार्य को सराहा सिंह ने बताया कि अनूप संथालिया 1988 से इस पवित्र कार्य से जुड़े हुए हैं
फिर एक सामाजिक कार्यक्रम में धर्मपुर गांव गए।
साथ में राहुल सिंह, विकास यादव थे।