कांग्रेस का मिलन सह वनभोज कार्यक्रम छः फरवरी को ग्रासिम मोड़ पर आयोजित

0
ee49b516-0c68-4ce8-a941-14a2792d244e

कांग्रेस का मिलन सह वनभोज कार्यक्रम छः फरवरी को ग्रासिम मोड़ पर आयोजित

कांग्रेस पार्टी का विस स्तरीय मिलन सह वनभोज कार्यक्रम आगामी छः फरवरी को रेहला – बी मोड़ के बीच ग्रासिम इंडस्ट्रीज मोड़ के पास स्थित महेंद्र शुक्ला स्मृति रिसोर्ट में होगा.इसकी जानकारी वरीय कांग्रेसी नेता सह पूर्व विस प्रत्यासी अमृत शुक्ला ने खुद दी है.उन्होंने बताया कि इस मिलन सह वनभोज कार्यक्रम में विश्रामपुर,पांडू,उंटारी व नवाबजार प्रखंड सहित विश्रामपुर नगर परिषद क्षेत्र के सैकड़ों नेता कार्यकर्ता शामिल होंगे.अमृत शुक्ला ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट रखते हुए उनका मनोबल बढ़ाने हेतु इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन जरूरी है.कार्यक्रम के दौरान आगामी लोक सभा और विधान सभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा होगी.कार्यक्रम के अंत में प्रेस वार्ता भी होगा.उन्होंने कांग्रेसी नेताओं कार्यकर्ताओं से मिलन सह वनभोज कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *