कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ने वाहन चेकिंग अभियान को लेकर पुलिस अधीक्षक को धन्यवाद दिया।

0
3b55c1f5-10ca-4f2a-bb83-eeb0eca7d855

कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ने वाहन चेकिंग अभियान को लेकर पुलिस अधीक्षक को धन्यवाद दिया।

मनिका : पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर जिले भर मे चलाई जा रही सघन मोटरसाईकिल चेकिंग अभियान को कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने सड़क सुरक्षा के प्रति एक सार्थक पहल बताया है।सघन वाहन चेकिंग अभियान से पिछले चार पांच दिन मे लातेहार जिले मे सड़क दुर्घटना मे कमी देखी जा रही है ।इसे लेकर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को धन्यवाद देते हुए कहा है कि वाहन चेकिंग अभियान से थोड़ी देर के लिए लोग अपने आप को परेशान जरूर दिखाई पड़ते है ।लेकिन यही परेशानी कितनो को असमय काल के गाल मे समाने से बचाव भी कर रही है ।पासवान ने लोगो से भी आह्वान करते हुए कहा है की सड़क पर वाहन चलाते समय चालक के साथ साथ पिछे बैठे लोग भी हेलमेट लगाकर यात्रा करे ।वही चार पहिया वाहन चला रहे चालक सहित आगे की सीट पर बैठे लोग सीट बेल्ट जरूर लगाये ।इससे जान की सुरक्षा के साथ साथ यातायात नियमो का पालन भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *