“कांडी थाना क्षेत्र में रंगदारी को लेकर किराना दुकानदार पर चाकू से हमला”
गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र से बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां शनिवार की रात गाड़ा निवासी 40 वर्षीय देवेन्द्र ठाकुर को अभिषेक दुबे उर्फ बाबू दुबे ने चाकू मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। परिजनों ने बताया कि देवेंद्र गांव में ही किराना दुकान चलाते हैं। जहां अभिषेक आकर रंगदारी मांगा करता था।

