कैस्ट्रोल कंपनी का नकली मोबिल का पुलिस ने किया भंडाफोड़
कैस्ट्रोल कंपनी का नकली मोबिल का पुलिस ने किया भंडाफोड़।
नौडीहा बाजार/पप्पु यादव
हैदरनगर थाना के क्षेत्र में लेक्सनोस आईपी कंपनी में जांच अधिकारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि हैदरनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत कैस्ट्रोल कंपनी का नकली मोबिल का विक्रय किया जा है। इस नकली मोबिल के विकय से उपभोक्ताओं को बहुत नुकसान हो रहा है एवं कंपनी का नाम भी बदनाम हो रहा है। इस गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक 06.01.2025 को लेक्सनोस आईपी कंपनी में जांच अधिकारी एवं हैदरनगर थाना के पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल के द्वारा संयुक्त छापामारी कर अमन ऑटोमोबाइल गैरेज इस्लामगंज, थाना हैदरनगर, पलामू के दुकान से कैस्ट्रोल कंपनी का नकली मोबिल 471.900 लीटर विधिवत जप्त किया गया एवं इस काण्ड में संलिप्त अमन ऑटोमोबाइल गैरेज दुकान के मालिक खुर्शीद आलम, उम्र-51 वर्ष, पिता अरशद अली, ग्राम इस्लामगंज, थाना-हैदरनगर जिला-पलामू के विरूद्ध अवैध तरीके से नकली मोबिल का विक्रय करने के आरोप हैदरनगर थाना काण्ड सं0-02/2026, दिनांक 06.01.2026, धारा 318(4)/349) बी०एन०एस०, एवं 63/65 कॉपीराईट अधिनियम (संशोधित) 1957 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
गिरफ्तारी खुर्शीद आलम, उम्र 51 वर्ष, पिता अरशद अली, ग्राम-इस्लामगंज, थाना-हैदरनगर जिला-पलामू
जप्त सामानों की विवरणी: 1. Castrol Active Grey Colour 1 Litre-462 पीस,
- Castrol Power 1 Gold Colour 900 ml-11 पीस
कुल मात्रा 471.900 लीटर
छापेमारी दल में शामील सदस्य हैदरनगर थाना के पदाधिकारी / रिर्जव गार्ड एवं
लेक्सनोस आईपी कंपनी के अधिकारी/कर्मी

