कृषि विभाग ने 55 किसानों के बीच सब्सिडी पर किया पम्प सेट वितरण

0
7dc0f72e-39b3-47dd-a937-20bf0d79d9b8

कृषि विभाग ने 55 किसानों के बीच सब्सिडी पर किया पम्प सेट वितरण

केवल सबानों ,बानासांडी,डाड़ी केवटा पंचायत के किसानों को मिला सब्सिडी का लाभ

13 पंचायत सरकार के सब्सिडी वाले पम्प सेट से हुए वंचित

सिमरिया : प्रखण्ड के बानासांडी पंचायत भवन में कृषि विभाग द्वारा पम्प सेट का वितरण केवल 4 पंचायत के लाभुकों के बीच किया गया। जसमें बानासांडी, सबानों, डाड़ी,और केवटा,पगार पंचायत का नाम शामिल है। वितरण में पम्प सेट के साथ डिलेवरी फिता आदि 50 प्रतिशत सब्सिडी में दिया गया।यह वितरण वर्ष 2021/2022 में किसानों के द्वारा कृषि विभाग से फॉर्म भर कर पम्प सेट की मांग की थी। इसी के आलोक में कृषि विभाग ने महज चार पंचायत के कुल 55 किसानों के बीच पम्प सेट वितरण किया गया है। जबकि सिमरिया प्रखण्ड में 17 पंचायत है। उसमें 13 पंचायत के किसान सरकार के द्वारा चलाया गया महत्वकांक्षी योजना से किसान वंचित हो रहे हैं। क्या बाकी किसानों का यह योजना का लाभ या सब्सिडी का लाभ मिल पाएगा यह बड़ी बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *