जयश्रीराम के जयघोष से राममय हुआ चैनपुर ,

0
2c04b82e-e6f2-4f3d-aeca-95dd3aeaba91

सनातन धर्म के लिए समर्पित पलामू का महान क्लब
जयश्रीराम के जयघोष से राममय हुआ चैनपुर , महान क्लब का तीन दिवसीय महाआयोजन हुआ सफल

राममंदिर के प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर पलामू के महान क्लब चैनपुर का तीन दिवसीय महाआयोजन में रामभक्तों का उत्साह देखने को मिला । इसकी शुरुआत 20 जनवरी को सुंदरकांड पाठ सह सम्मान समारोह के साथ हुआ । वहीं 21 तारीख को भक्ति जागरण का कार्यकर्म रखा गया था । जिसमें भगवा गायिका शहनाज अख़्तर व इशरत जहां की गायिकी से रामभक्त झूमते नज़र आएं। भक्ति जागरण में मुख्य अतिथि विधायक आलोक चौरसिया , मेयर प्रत्याशी मनोज सिंह , अविनाश देव ,ज्योति पांडे इत्यादि उपस्थि रहे ।
वहीं राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी के दिन कल्ब की ओर से चैनपुर के सभी में आरती व प्रसाद वितरण किया गया। इसके साथ साथ संध्या को गंगा आरती ,झांकी व महाभंडारे का आयोजन किया गया था। इस मौके पर हजारों संख्या में लोग उपस्थित रहे।
इस महाआयोजन के अध्यक्ष अमित सोनी ने बताया कि सनातन धर्म के लिए क्लब का हर सदस्य अपनी पूरी निष्ठा के साथ काम करता है । धार्मिक अनुष्ठानों में महान क्लब चैनपुर हमेशा से अग्रणी रहा है और आगे भी रहेगा । उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश सनातन संस्कृति की रक्षा करना व मजबूत बनाना है। वहीं क्लब के महामंत्री अमन मालाकार ने कहा कि इस महाआयोजन के लिए क्लब के सभी सदस्यों ने तो मेहनत की ही साथ ही चैनपुर के सभी हिंदू दलों ने भी अपनी सहयोग बनाए रखा। जिससे ये आयोजन सफल हो पाया । चैनपुर में बाइक रैली का आयोजन हिंदू एकता दल के द्वारा किया गया था जिसमे सभी हिंदू संगठन के लोगों की उपस्थिति भरी संख्या में रही । उन्होंने बोला की हम सभी हिन्दू एकसाथ हैं और हिंदू एकजुटता रखे तो यक़ीनन हम फिरसे विश्वगुरु भारत बनायेंगे । क्लब के कोषाध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया कि इस आयोजन के लिए सभी लगभग 2-3 महीने पहले से हम सभी लगे हुए हैं । हमारे महान क्लब के सभी सदस्यों ने दिन रात एक कर मेहनत किया है। क्लब के उपाध्यक्ष अनमोल मालाकार ने बताया कि सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए महान क्लब सदैव तत्पर रहा है हमारे आयोजन का लक्ष्य हिन्दू संगठन को एकजुट करना है । उन्होंने बताया कि इस आयोजन में जूनियर महान क्लब के बच्चों ने भी दिन रात मेहनत की है ये सभी विद्यार्थी हैं लेकिन क्लब के सभी कार्यक्रम में पुरी निष्ठा से कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि जूनियर महान क्लब हमारा दाहिना हाथ है इनकी सहभागिता प्रसंसनीय है।
इस महाआयोजन में भव्य फूल सजावट ,लाइटिंग, टेंट और साउंड की व्यवस्था की गई थी जिसने लोगों का खूब ध्यान आकर्षित किया। बताते चलें कि महान क्लब बहुत समय से चैनपुर में कार्य कर रहा है । आए दिन ये धार्मिक आयोजन करते रहते है साथ ही समाजसेवा में भी इनका योगदान देखते बनता है। इस योजन में राजू सोनी, राजेंद्र मालाकार, मिट्ठू अग्रवाल , दीपक गुप्ता , राहुल सोनी,रूपेश कश्यप , आयुष मालाकार ,प्रीतम गुप्ता, पप्पू मालाकार, अविनाश गुप्ता,शिवम ,मयंक अनेक सदस्य उपस्थित रहें।
इत्यादि ने अपनी विशेष भूमिका निभाई!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *