जुलूस-ए-मोहम्मदी में संतोष केसरी ने बढ़ाया सौहार्द, अकीदतमंदों को गुलाब देकर दी मुबारकबाद

, गढ़वा : जुलूस-ए-मोहम्मदी में नगर परिषद गढ़वा के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष केसरी ने भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। उन्होंने अपने हाथों से जुलूस में शामिल अकीदतमंदों के बीच गुलाब का फूल प्रदान कर उन्हें जश्ने ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। संतोष केसरी ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने पूरी इंसानियत को मोहब्बत, अमन, भाईचारा और इंसाफ का पैगाम दिया था। हमें उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर समाज में शांति और एकता कायम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल है। यहाँ हर धर्म और हर वर्ग के लोग एक-दूसरे के त्योहारों में शरीक होकर भाईचारे की मिसाल पेश करते हैं। आज जुलूस-ए-मोहम्मदी में जिस तरह से सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, वह सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द का बेहतरीन उदाहरण है।

You may have missed