जतरा मेला सह साप्ताहिक हाट बाजार का शुभारंभ विधायक ने फीता काटकर किया।

जतरा मेला सह साप्ताहिक हाट बाजार का शुभारंभ विधायक ने फीता काटकर किया।
मनिका : मनिका प्रखंड अंतर्गत जान्हो पंचायत मे जान्हो पटना बाजार समिति के संयुक्त तत्वावधान मे कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दिन शनिवार को स्थानीय मुखिया बहादुर उरांव के अथक प्रयास से जतरा मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित विधायक रामचंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। मौके पर लोगो को संबोधित करते हुए विधायक रामचंद्र सिंह ने कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर जान्हो पंचायत मे जतरा मेला का आयोजन करने को लेकर आयोजनकर्ताओ को धन्यवाद दिया। वही विधायक ने आगे कहा की जतरा मेला का आयोजन हमारे पूर्वज काल से ही होता आ रहा है। पूर्वजो के दिये हुए संस्कार को धरोहर के तौर पर रखना ही पुर्वजो को सच्चा सम्मान है ।विधायक ने आगे कहा की चकाचौंध के दुनिया मे हमारा समाज अपने संस्कारो को भुलता जा रहा था। परंतु प्रकृति की मार ने हमे अपने पुर्वजो के द्वारा दिये गये संस्कारो को उनकी सभ्यता को फिर से अपनाने के लिए बाध्य कर दिया। वही विशिष्ट अतिथि के तौर उपस्थित राज्य के पुर्व मंत्री केऐन त्रिपाठी ने कहा की आज हमारे समाज मे पश्चिमी सभ्यता हावी होती जा रही थी। परंतु कोरोना ने हमे अपने पुरानी सभ्यताओ को अपनाने पर विवश कर दिया। वही पुर्व मंत्री ने कहा की पुर्वजो के द्वारा दी गई सभ्यता संस्कृति को हम कभी नही भुला सकते। वो सभ्यता संस्कृति हमारी भाषा है। जिसे हमे कभी नही भुलना चाहिए। मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, बीस सुत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मिथिलेश पासवान, नवल पासवान, पुर्व मुखिया संजय सिंह, अजीत यादव समेत कई लोग उपस्थित थे ।