JSCA अंतर जिला U-23 क्रिकेट मे गढ़वा टीम का जलवा
JSCA अंतर जिला U-23 क्रिकेट मे गढ़वा टीम का जलवा
विकाश कुमार गर्ग की घातक गेन्दबाजी के सामने नतमस्तक हुआ विपक्षी टीम, सात विकेट की बदौलत गढ़वा की शानदार जीत
गढ़वा -: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) द्वारा आयोजित अंतर जिला अंडर- 23 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत आज का मुकाबला शहीद तेलंगा खड़िया क्रिकेट स्टेडियम, गुमला में खेला गया। इस मैच में गढ़वा U- 23 टीम ने एकतरफा मुकाबले में खूंटी U- 23 को 8 विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए खूंटी U- 23 की पूरी टीम 38.1 ओवर में मात्र 155 रन पर ऑलआउट हो गई। सिमडेगा की ओर से बलराम नायक ने 91 गेंदों पर 70 रन और रूपेश लिंडा ने 21 रन बनाए।
विकाश कुमार गर्ग की कहर बरपाती गेंदबाज़ी
गढ़वा की ओर से विकाश कुमार गर्ग ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 10 ओवर में मात्र 40 रन देकर 7 विकेट झटके। उनके अलावा मौसम दीप तिवारी ने 2 विकेट और रूपेश कुमार ने 1 विकेट लेकर सिमडेगा की पारी को जल्दी समेट दिया।
बल्लेबाज़ी में विकाश और आयुष गर्ग का जलवा
156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गढ़वा U-23 टीम ने केवल 21.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 156 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।आयुष गर्ग ने नाबाद 72 रन (73 गेंद, 12 चौके) की विस्फोटक पारी खेली, जबकि हर्ष कुमार सिंह ने 84 रन (50 गेंद, 12 चौका 1 छक्का )रन बनाकर उनका शानदार साथ दिया।
मैन ऑफ द मैच
गेंद से शानदार प्रदर्शन के लिए विकाश कुमार गर्ग को सर्वसम्मति से मैन ऑफ द मैच चुना गया।

