जरुरतमंदो के बीच वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया गर्म कपड़ो का वितरण

0
9d76e60b-ed9f-4438-b0eb-d1432eae832b

लगातार ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सालों भर सक्रिय रहने वाली संस्था वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट का सुदूरवर्ती गाँव में गर्म कपड़े और कंबल वितरण का अभियान जारी है। इसी क्रम में आज टीम वरदान सतबरवा के ठेमी गाँव पहुंची और वहां उपस्थित ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों के बीच गर्म कपड़े, कंबल, नये स्वेटर और चूड़ा का वितरण किया गया। बहुत सारे बच्चों को नये स्वेटर और बच्चियों को नये फ्रॉक दिए गए। हमारे सहयोगी सुनील जी के बेटे दिव्यांशु रंजन के जन्मदिवस पर उनकी तरफ से कुछ स्वेटर बच्चों को दिए गए। कंबल वितरण में प्रसिद्ध व्यवसायी श्री कृष्णा अग्रवाल का सहयोग रहा। स्थानीय स्तर पर समाजसेवी निर्दोष जी ने हमारे टीम की मदद की। वहां उपस्थित बुजुर्गों को सेनेटाइजर देते हुए स्वच्छता अपनाने के लिए टीम के सदस्यों ने प्रेरित किया। आज के इस अभियान में संस्था की सचिव शर्मिला वर्मा के अलावा वरिष्ठ मेंबर श्रीमती राखी सोनी, विवेक वर्मा, श्रीमती ज्योति भाटिया और लक्ष्य श्रेष्ठ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *