जरूरतमंद लोगों को नहीं मिला अबूआ आवास

0
7d335c5b-04d0-43a2-a4d1-9b5b6d8caa11

लातेहार में जरूरतमंद लोगों को नहीं मिला अबूआ आवास , पैसे लेकर स्कोर में छेड़छाड़ करने का लगाया आरोप

लातेहार : लातेहार जिले में गरीबों को छत मिलने का सपना झूठा साबित हो रहा है । झामुमो सरकार ने गरीबों को घर देने के लिए एक बड़ी योजना आबुआ आवास योजना को धरातल में उतारा था । लेकिन यह योजना प्रखंड कर्मियों की मिली भगत से भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ गया । जिन जरूरतमंदों को यह योजना का लाभ मिलना था उन्हें अब तक लाभ नहीं मिल पाया है । लेकिन जिन लोगों को पूर्व में अच्छे मकान थे उन्हें इस योजना का लाभ मिल गया । ताजा मामला चंदवा प्रखंड के आलोदिया पंचायत का है। जहां की एक महिला राधा देवी ने अबुआ आवास को लेकर आवेदन दिया था। उसे घर की काफी जरूरत थी । परंतु उसे आवास नहीं मिल पाया । लेकिन संपन्न परिवारों को आवास की किस्त मिल गई। इधर जनप्रतिनिधियों की माने तो ग्राम सभा के लिस्ट को दरकिनार करते हुए जरूरतमंद लोगों को हटाकर इस योजना का लाभ दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *