जोरावर राम चौक पर झंडोतोलन, पलामू को अशिक्षा, गरीबी और अव्यस्था से मुक्त करने का लिया प्रण

स्वर्गीय जोरावर राम पूर्व सांसद पूर्व मंत्री पलामू के गिरवर हाई स्कूल के समीप जोरावर राम चौक पर आर वाई ए (इंकलाबी नौजवान सभा) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिव्या भगत द्वारा झंडोतोलन किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से ललन वर्मा नागेंद्र कुमार, एस सी एस टी ओ बी सी मोर्च के जिला संयोजक, बैठा महासभा के जिला अध्यक्ष राजू रजक , प्रियंका चंद्रवंशी, आर वाई ए की तबस्सुम परवीन ,अश्विनी कुमार, धनंजय कुमार पासवान, शंभू पासवान, रीना परी, अल्फा विकी धर्मेंद्र कई स्कूल के लड़के लड़कियां झंडोत्तोलन शामिल होकर राष्ट्रगान गाकर समर्पित किया एवं सलामी दी।

झंडोतोलन के बाद सभा में दिव्या भगत ने कहा कि सरकारी स्कूल में शिक्षा नहीं, और शहर में रिवर फ्रंट के नाम पर शहर की खूबसूरती नहीं बढ़ती, बल्कि बढ़िया सड़क नालियां, यातायात व्यवस्था और स्कूलों और अस्पताल में बेहतर शिक्षा से है। मेदिनीनगर ही नहीं बल्कि, पूरे पलामू में शिक्षा और स्वास्थ्य को बेहतर करने का संकल्प लिया।