जो काम स्थानीय जनप्रतिनिधियों को करना चाहिए वह काम गांव के कुछ युवाओं ने कर दिखाया

0
eb156049-3147-4f0b-a804-0daab9cab8d2

जो काम स्थानीय जनप्रतिनिधियों को करना चाहिए वह काम गांव के कुछ युवाओं ने कर दिखायाः

 

कहा जाता है इंसान अगर कुछ ठान ले तो कोई काम असंभव नहीं होता ।इसका जीता जागता उदाहरण पूर्वडीहा गांव के कुछ युवाओं ने कर दिखाया है । चेड़ाबार नया पुल पार करने के बाद सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए थे जिसमें चार पहिया वाहन और दो पहिया वाहन आने जाने वालों को बहुत असुविधा होती थी । जिसे देखते हुए युवाओं ने ठाना की अब इसे जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि सही नहीं कर पाएंगे इस अब हम लोगों को स्वयं सही करना होगा और पूरे दिन मेहनत करने के बाद रोड को इस प्रकार बना दिया गया है कि किसी प्रकार की घटना दुर्घटना नहीं घटेगी, किसी प्रकार के अनहोनी नहीं होगी । इस पुनीत कार्य को करने में सबसे बड़ा सहयोग रेलवे के टीटीई रविंद्र दुबे,पूर्वडीहा पंचायत के पंसस पति प्रदीप युवा समाज सेवी विकास दुबे का रहा । गांव के अन्य बुद्धिजीवी लोगों ने भरपूर आर्थिक सहयोग किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed