जनता के टैक्स के करोड़ों रुपया बर्बाद स्टेडियम निर्माण अधूरा–रूचिर तिवारी

0
03e21964-8633-4f73-8527-ed9965b3c28a

जनता के टैक्स के करोड़ों रुपया बर्बाद स्टेडियम निर्माण अधूरा–रूचिर तिवारी

भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रूचिर कुमार तिवारी अखिल भारतीय किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष रामराज तिवारी नौजवान संघ के जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार तिवारी ने जीएलए कॉलेज में बन रहे स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के क्रम में पाया कि स्टेडियम का निर्माण अधूरा पड़ा है। जिला सचिव श्री तिवारी ने यह पाया कि इस स्टेडियम का निर्माण आज से 20 वर्ष पूर्व झारखंड के विधानसभा स्पीकर इंदर सिंह नामधारी ने शिलान्यास किया था निर्माण कार्य पूरा भी नहीं हुआ संवेदक के द्वारा बार-बार आवंटन राशि को बढ़ाया गया जिसमें माननीय स्पीकर की कृपा रही जिसमें माननीय के पुत्र लाभान्वित हुआ लेकिन स्टेडियम नहीं बन सका। उसमें उसके बाद आम जनता के टैक्स के पैसा करोड़ रुपया स्टेडियम निर्माण में लगाया गया लेकिन फिर भी स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ यही नहीं जीएलए कॉलेज परिसर में गर्ल्स हॉस्टल भी बना और आज जर्जर स्थिति में हो गया लेकिन उसका इस्तेमाल नहीं किया गया इस स्टेडियम का पुनः निर्माण कार्य 4 करोड़ की लगभग राशि से 2017 के बाद शुरू हुआ लेकिन इसके बावजूद भी अभी तक स्टेडियम के कार्य अधूरा पड़ा है। कई सरकारें बदली लेकिन लेकिन अभी तक इस संबंध में पूर्व स्पीकर माननीय इंदर सिंह नामधारी की एक शब्द नहीं बोलते हैं। पलामू उपायुक्त इस पर संज्ञान ले और चिन्हित ठेकेदार को ब्लैकलिस्टेड करने का काम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *