जनता के जगह जनप्रतिनिधियों ने किया अपना विकास– रूचिर तिवारी

0
2431774f-700b-4279-9f70-26689604c6da

जनता के जगह जनप्रतिनिधियों ने किया अपना विकास– रूचिर तिवारी

आज भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रुचिर कुमार तिवारी ने चैनपुर अंचल के चैनपुर, कल्याण पुर ,भड़गांवा एवं डुमरी ग्राम में आम जनता की जन समस्याओं से अवगत होकर मुलाकात किया जहां लोगों ने जिला सचिव श्री तिवारी का जोरदार स्वागत किया लोगों की जन समस्याओं से अवगत होते हुए जिला सचिव श्री तिवारी ने कहा कि भाजपा के विधायक एवं सांसद आम जनता की विकास की बात नहीं करके बड़े एवं कारपोरेट घरानों के विकास की बात करते हैं 5 साल भाजपा के मेयर रहने के बाद भी चैनपुर क्षेत्र की नारकीय स्थिति बनी हुई है वहीं पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने भी सिर्फ प्रतिज्ञा यात्रा करने के नाम पर जनता को छलने का काम किया है पलामू जिला के नौजवान बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं और जनप्रतिनिधि अपनी संपत्ति बढ़ाने में लगे हुए हैं ग्राम डुमरी में सड़क का हाल बेहद खराब है आम जनता को जाने वाला मुख्य सड़क में नारकीय स्थिति बनी हुई है नाली का पानी बह रहा है लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया चैनपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी तत्काल उसमें ट्रैक्टर से मोरम भरवाने का काम करें ताकि आम जनता को आने जाने में कोई कठिनाई न हो सके। जनसंपर्क अभियान में सुशील शुक्ला, निरंजन कमलापुरी, जमालुद्दीन, कमलेश पाल ,बाबर अली, अमित प्रसाद, रुपेश यादव कमलेश चंद्रवंशी सहित कई लोग उपस्थित थे अंत में बुथ स्तरीय कमेटी का भी गठन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *