जनता एक लाख वोट से हराकर वापस इनको बक्सर भेजने का काम करेगी– रूचिर तिवारी

0
d2cdc2dc-d166-4fa5-aebf-29dd5c61fa22

पलामू सांसद बीडी राम झूठ का पुलिंदा–भाकपा

जनता एक लाख वोट से हराकर वापस इनको बक्सर भेजने का काम करेगी– रूचिर तिवारी

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रूचिर कुमार तिवारी, वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता सूर्यपत सिंह, नौजवान संघ के जिला सचिव अभय कुमार भूइंया, सोहैल अख्तर एवं आलोक कुमार तिवारी, नगर सचिव सुरेश ठाकुर ने संयुक्त रूप से प्रेस बयान जारी कर पलामू के सांसद विडी राम को भाजपा के नेताओं की तरह ही झूठा करार दिया है। वही जिला सचिव श्री तिवारी ने कहा कि भाजपा के सांसद बीडी राम झूठ का पुलिंदा है जिसका ताजा उदाहरण पिछले दिनों हुआ अंदर रेलवे क्रॉसिंग निर्माण को लेकर दिया गया झूठा बयान दर्शाता है यह विधि है कि सुबह रेलवे अंडर क्रॉसिंग निर्माण समिति के द्वारा ग्राम सुआ के बिनुआ टोला के पास लंबे समय से अंदर क्रोसिन निर्माण को लेकर आंदोलन चल रहा है जिसमें डाल्टनगंज स्टेशन के समक्ष प्रदर्शन भी किया गया था और पलामू के सांसद के आवास पर भी प्रदर्शन किया गया और तब पलामू के संसद में विभिन्न अखबारों एवं न्यूज़ चैनलों के माध्यम से यह बयान दिया कि सुआ अंडरर क्रॉसिंग निर्माण की स्वीकृति मिल गई है जबकि प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा पलामू में कईएक क्रॉसिंग का आनलाइन शिलान्यास किया लेकिन सुआ अंडर क्रॉसिंग निर्माण का कोई नामोनिसान भी कहीं पर नहीं दिखा। ऐसी स्थिति में यह साफ साबित होता है कि पलामू के सांसद विडी राम झूठ के बल पर पलामू में राजनीति करना चाहते हैं और पलामू वासियो को छलने का काम कर रहे हैं इन्हीं के कार्यकाल में देश के प्रधानमंत्री मोदी जी भी दो बार पलामू आए और मंडल देव से पूरे पलामू को पानी देने की बात कही जो रूका हुआ कार्य भी शुरू नहीं हुआ ऐसी स्थिति में पलामू वासी इस बार पलामू के सांसद को लाखों वोट से हराकर वापस इनको बक्सर भेजने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *