जनता दरबार में लोगों को मिली राहत, उपायुक्त ने की त्वरित सुनवाई और निष्पादन
बोकारो:- समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शनिवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने आयोजित जनता दरबार में आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर क्रमवार सुनवाई की। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 46 से ज्यादा लोगों की क्रमवार समस्याओं/शिकायतों पर सुनवाई किया। साथ ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को अग्रसारित करते हुए अविलंब जांच कर जल्द समाधान करने का निर्देश दिया। इसके अलावा दर्जनों मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया।
जनता दरबार में भूमि अतिक्रमण, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम चास, जिला आपूर्ति, भूमि पर कब्जा, राजस्व, लीड बैंक मैनेजर, सामाजिक सुरक्षा आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए थे।
मंगलवार एवं शुक्रवार को होगा जनता दरबार
समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। आम जन अगर अपनी शिकायत/बात को सीधे उपायुक्त के समक्ष रखना चाहते हैं तो निर्धारित दिनों में पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 1.30 बजे तक आयोजित जनता दरबार में उपस्थित होकर रख सकतें हैं।
जनता दरबार में पहुंचे लोगों के मामलों पर उपायुक्त ने की सुनवाई
*क्रमवार 46 मामलों पर की सुनवाई, ऑन स्पॉट दर्जनों मामलों का किया निष्पादन