जनता दरबार में आम जन की समस्याएं सुनीं उपायुक्त ने
गिरिडीह। उपायुक्त रामनिवास यादव ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित हुए और अपनी-अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं।उपायुक्त ने एक-एक कर लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
इस दौरान पेंशन, राशन कार्ड, आवास सहित कई विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने अधिकारियों को हिदायत दी कि जिन मामलों में तत्काल समाधान संभव है, उनका निपटारा नियमानुसार तुरंत किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता दरबार जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

