जनता दरबार के माध्यम से उपायुक्त ने आमजनों की समस्याओं से हुए अवगत

0
8aa8fa25-c71b-43f4-8898-750e2b32eb48

जनता दरबार के माध्यम से उपायुक्त ने आमजनों की समस्याओं से हुए अवगत, निदान का भरोसा

उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री शशि रंजन आज दिनांक 17.01.2024 को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडो से आये नागरिकों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। चैनपुर से आई प्रीति कुमारी ने उपायुक्त से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ दिलाने हेतु अनुरोध किया। वहीं सबिला बीवी ने हरा राशन कार्ड बनाने के संबंध में अपना आवेदन दिया। पाटन के अरुण कुमार ने मनरेगा से शेड बनाने हेतु सामग्री मद से राशि भुगतान करने संबंधी आवेदन उपायुक्त को समर्पित किया।
जनता दरबार में आवास योजना, बैंक से संबंधित मामले,स्वास्थ्य, वृद्घा पेंशन,जमीन, राशन, पानी आदि से संबंधित मामलों से लोगों ने अवगत कराया। उपायुक्त ने टेलीफोन के माध्यम से कई अधिकारियों से बात कर तुरंत मामलों को निष्पादित करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *