जनप्रतिनिधियों ने नए थाना प्रभारी का किया स्वागत
जनप्रतिनिधियों ने नए थाना प्रभारी का किया स्वागत
पलामू ज़िले के नीलाम्बर पीताम्बर पुर प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष मंदीप मेहता के नेतृत्व में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों के मुखिया व मुखिया प्रतिनिधिमंडल लेस्लीगंज थाना के नव आगन्तुक थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता से औपचारिक भेंट कर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।प्रतिनिधि मंडल में लेस्लीगंज मुखिया रेखा देवी,कुराईनपतरा मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार,पिपराखुर्द मुखिया प्रतिनिधि शैलेश सिंह,प्रखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष छोटेलाल सोनी शामिल रहे।
प्रतिनिधि मंडल ने आशा व्यक्त किया कि नये थाना प्रभारी क्षेत्र में अमन चैन व शांति व्यवस्था कायम रखेंगे।
वही थाना प्रभारी ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त करते हुए कहे हैं कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था व अमन चैन हेतु सभी प्रयास करेंगे।पुलिस-पब्लिक सम्बंध पूर्व की तरह ही मधुर रहेंगे।
