जन कल्याण समिति के बैनर तले पचम्बा में एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
जन कल्याण समिति, पचम्बा के बैनर तले पचम्बा थाना और पत्रकार के बीच पचम्बा मिशन खेल मैदान में एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय और विशिष्ट अतिथि पचम्बा थाना के इंस्पेक्टर मंटू कुमार मौजूद थे।
टूर्नामेंट की शुरुआत मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने बेटिंग और बोलिंग कर की। टॉस जीतकर पत्रकार 11 की टीम ने पहले बेटिंग करने का निर्णय लिया। बेहतरीन फिल्डीग के बीच पत्रकार इलेवन की टीम ने 15 ओवर में नोट आऊट 152 रन बनाया और पुलिस इलेवन की टीम को 153 रन का लक्ष्य दिया। टूर्नामेंट के दौरान तबरेज कमर और मोहम्मद सनाउल का अंपायर के तौर पर महत्वपूर्ण भूमिका रहा जबकी गौतम सागर राणा के बेहतरीन काॅमेनटरी ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
पुलिस इलेवन की टीम 153 रन का पीछा करते हुए 15 ओवर में 9 विकेट पर 117 रन ही बना पायी। इस तरह पत्रकार इलेवन की ने 36 रन से टूर्नामेंट जीत लिया।
टूर्नामेंट में जन कल्याण समिति के कृष्णा बगड़िया, इरफान आलम, तेलोडीह मुखिया सबीर आलम, वार्ड पार्षद नुर आलम, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि निरंजन सिंह, पंचायत समिति सदस्य शमशाद अंसारी, समाजसेवी पवन कंद्धवे आदि मौजूद थे।

