जमशेदपुर में मिला 227 किलो का जिंदा बम! बालू खुदाई के दौरान मचा हड़कंप

जमशेदपुर…

एंकर…जमशेदपुर…स्वर्णरेखा नदी के किनारे से बालू की खुदाई के दौरान एक विशाल जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया,पुलिस कर रही जाँच।….द्वितीय विश्व युद्ध का समय का प्रतीत होता हैं।

वीओ 1…बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपड़ा नागुड़साई गांव में जब ग्रामीण बालू निकाल रहे थे तब उन्हें जमीन के नीचे गैस सिलेंडर जैसा दिखने वाला यह बम मिला। पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि यह एक बम है,इस खबर से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पूरे इलाके को घेर कर सुरक्षित कर लिया गया है। इस बम को डिफ्यूज करने के लिए पुलिस ने सेना से मदद मांगी है, रांची से आई बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड की टीम ने बहरागोड़ा में उस जगह का मुआयना भी किया हैं।इस शक्तिशाली बम को सामान्य बमों की तरह डिस्पोज नहीं किया जा सकता है। इसके लिए सेना के पास उपलब्ध तकनिकी विशेषज्ञता की जरूरत है। बम का वजन लगभग 227 किलोग्राम बताया जा रहा हैं।