जमशेदपुर….झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के पोते वीर सोरेन का हिमाचल प्रदेश में निधन हो गया
जमशेदपुर….झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के पोते वीर सोरेन का हिमाचल प्रदेश में निधन हो गया।
वीओ 1….प्राप्त जानकारी के अनुसार वीर सोरेन हिमाचल प्रदेश के मनाली घूमने गए थे। 24 फरवरी को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। वीर सोरेन के असामयिक निधन की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य गहरे सदमे में हैं। इस घटना ने राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी शोक की भावना पैदा कर दी है।

