जम्मू-कश्मीर में चुनाव से पहले ISI करने वाले हैं आतंकी हमला

0
Untitled

आतंकवाद को जन्म देने वाले पाकिस्तान की एक और करतूत सामने आई है. खबर है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI जम्मू-कश्मीर में हमले के लिए आतंकी संगठनों को ट्रेनिंग दे रही है. जम्मू कश्मीर में भारत सरकार अगस्त में चुनाव कराने की तैयारी कर रही है, इसके खिलाफ ही पाकिस्तान में साजिश रची जा रही है. इस खतरनाक साजिश के कुछ वीडियो भी सामने आने लगे हैं. वीडियो के मुताबिक, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ने आतंकवादी शिविरों को ट्रेनिंग देने के लिए अपने कब्जे में ले लिया है.

20 अगस्त के आसपास जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव और निचले निकायों के चुनाव की इसमें घोषणा हो सकती है. आतंकी संगठन ऐसा इसलिए कर रहे हैं, ताकि भारत सरकार जम्मू-कश्मीर में चुनाव न कराए, क्योंकि अगर चुनाव हो जाता है तो भारत सरकार अपनी पकड़ और मजबूत कर लेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *