Jmm छत्तरपुर प्रखंड ईकाई ने चलाया सदस्यता अभियान।

Jmm छत्तरपुर प्रखंड ईकाई ने चलाया सदस्यता अभियान।

छतरपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सह संयोजक मंडल सदस्य चंदन प्रकाश सिन्हा एवं रविन्द्र राम तथा शनि कुमार के नेतृत्व में छतरपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायत में पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें 487 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। मौके पर चन्दन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री माननीय हेमंत सोरेन जी के कार्यों से प्रभावित होकर लोग खुद पार्टी से जुड़ रहे हैं।यह हम लोगों के लिए सौभाग्य की बात है कि आमजन भी स्वेक्षा से झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। झारखंड के सभी वर्गों जैसे युवा बेरोजगार किसान महिलाओं एवं किशोरियों सभी के लिए सरकार द्वारा जो भी योजनाएं दी जा रही है लोगों को उसका सत प्रतिशत लाभ मिल रहा है जिसके कारण लोग सरकार को अपना समर्थन दे रहे हैं। पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पलामू से डेढ़ लाख से अधिक सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया है जो बहुत ही आसानी से पूरा कर लिया जाएगा। झारखंड की सरकार बिना किसी द्वेषभाव के सभी जाति सभी धर्म के लिए समान रूप से कार्य कर रही है। बिजली बिल माफी केसीसी लोन माफी मईया सम्मान योजना सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना आदि जैसे योजनाओं ने झारखंड के विकास में को नया आवाम दिया है।सदस्यता अभियान के साथ ही चराई मुरुमदाग,बगैया,मुनकेरी,चिरू,खोढ़ी और हुटुकदाग पंचायत कमिटी के पुनर्गठन किया गया।चराई पंचायत अभिषेक सिंह को अध्यक्ष निर्मल यादव को सचिव मुरुमदाग पंचायत में शिवनाथ राम को अध्यक्ष मिथिलेश सिंह को सचिव बगैया पंचायत में श्यामलाल कुमार को अध्यक्ष एवं लाल देव कुमार को सचिव मुनकेरी पंचायत में अजीत कुमार को अध्यक्ष उपेंद्र कुमार रवि को सचिव चीरू पंचायत में चंदीप उरांव को अध्यक्ष एवं मिलो देवी को सचिव खोढ़ी पंचायत में रोज मोहम्मद अंसारी को अध्यक्ष और तस्लीम अंसारी को सचिव हुटूकदाग पंचायत में रामरुप राम को अध्यक्ष एवं सुरेश उरांव को सचिव के रूप में सर्वसहमति से चयनित किया गया। साथ में फ़िरदौस आलम, अखिलेश प्रजापति, रंजीत कुमार शिवनाथ राम उपस्थित रहे