जमीन के ऑनलाइन में हुई गड़बड़ी को दुरुस्त करे प्रशासन – राजेश यादव।

0
d12f9bcd-e2e5-4685-9ee3-670d852d6181

जमीन के ऑनलाइन में हुई गड़बड़ी को दुरुस्त करे प्रशासन – राजेश यादव।

जन समस्याओं को लेकर गांडेय प्रखंड मुख्यालय पहुंची माले की टीम।

गांडेय प्रखंड की कई समस्याओं को लेकर भाकपा माले की टीम आज गांडेय मुख्यालय पहुंची और अंचल अधिकारी मनोज कुमार से बात की। टीम में पार्टी नेता सह अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, प्रखंड सचिव मेहताब अली मिर्जा, मनोज यादव आदि शामिल थे।

मौके पर श्री यादव ने कहा कि, जमीन की ऑनलाइन इंट्री में भारी गड़बड़ी हुई है। खासकर गरीब और कम पढ़े-लिखे लोगों की जमीन के साथ ऐसा हुआ है। नतीजतन, जरुरत पड़ने पर लोग अंचल का चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हैं। फिर भी उनकी समस्या हल नहीं हो रही है।

कहा कि, घाटकुल पंचायत के एक खतियानी रैयत जिबलाल सिंह की कई एकड़ जमीन, जिसपर वे पुरखों से बसे और जोत-आबाद करते आ रहे हैं, की इंट्री ऑनलाईन में नहीं दिख रही, बल्कि दूसरों के नाम से इंट्री का पता चलता है। इस तरह की कई लोगों की शिकायत है, कि उनकी भी जमीन की इंट्री में गड़बड़ी हुई है, जिसे दुरुस्त नहीं किया जा रहा।

माले नेता ने कहा कि, ऐसा कैसे हुआ इसकी जांच होनी चाहिए। साथ ही कहा कि, झरघट्टा पंचायत के कई कोल परिवारों का पीएम आवास जो उनकी भूदान की जमीन पर बन रहा था, उसे भी रोक दिया गया है। शिकायत उपायुक्त तक भी गई है। भाकपा माले ने इन सभी मामलों पर जांच और लोगों के साथ न्याय की उम्मीद जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *