जमीन का मुआवजा दिये बिना NH निर्माण पर भड़के इंटक के प्रदेश सचिव विवेका त्रिपाठी , उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
जमीन का मुआवजा दिये बिना NH निर्माण पर भड़के इंटक के प्रदेश सचिव विवेका त्रिपाठी , उग्र आंदोलन की दी चेतावनी।
पलामू जिले के सदर-मेदिनीनगर अंचल-थाना सतबरवा मौजा लहलहे के रैयत और ग्रामीणों ने गुरुवार को जिला प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया। रैयत और ग्रामीणों का कहना है कि 50 प्रभावित परिवार को डेढ एकड़ जमीन का मुआवजा दिये बिना ही प्रशासनिक निर्देश पर भारत वाणिज्य ईस्टर्न प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा नेशनल हाइवे का निर्माण शुरू कर दिया गया है।
करीब डेढ़ एकड़ जमीन का कागजात रहते हुए एक साल से मुआवजा राशि के लिए दौड़ लगा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पूरा रविदास मुहल्ला का घर और खेत सड़क में निर्माण में जा रहा है। वहां के ग्रामीणों को भी मुआवजा नहीं दिया गया।
दूसरी ओर सड़क में कार्य तेज गति से कराया जा रहा है। बुजुर्ग मुंशी पाल ने बताया कि कंपनी के कर्मियों के द्वारा कहा जाता है कि अधिगृहित जमीन पर कार्य करने नहीं दोगे तब सभी लोगों को जेल भिजवा दिया जाऐगा। एक साल से हमलोग मुआवजा के लिए परेशान हैं। मजबूरीवश कार्यस्थल पर आकर विरोध कर रहे हैं। क्या कहते हैं रैयत लोग आई उन्हें की जुबानी सुनते हैं।
