जिसको लिया गोद उसी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

0
Untitled

ध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में एक रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक बेटे ने अपनी विधवा मां की हत्या कर दी और उन्हें घर में ही दफना दिया। इस अत्याचारी क्रिम के पीछे का मोटिव और घटना के बारे में अभी तक किसी प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन घटना स्थानीय लोगों को गहरे शोक में डाल दिया है।

 

बुजुर्ग महिला की मृत लाश को पुलिस ने उसके घर से बरामद किया है। अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी को अरेस्ट करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

मामले में सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि बुजुर्ग महिला का कत्ल उसी बेटे ने किया जिसे उन्होंने अनाथ आश्रम से गोद लिया था। बुजुर्ग को मारने के बाद आरोपी थाने पहुंचा और उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।

कलुयगी बेटे की पहचान दीपक के रूप में हुई है। उसने अपने जानने वालों को बताया कि उसकी मां गुम हो गई है। फिर वो कुछ लोगों के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचा। वहां मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मगर पुलिस को दाल में कुछ काला लगा। सख्ती के साथ जब युवक से पूछताछ की गई तब उसने हैवानियत की पूरी बात बताई। इस हत्या की वजह पैसों को बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *