जिले के एसपी अंजनी अंजन और इनकी पत्नी पलामू एसपी रिश्मा रमेशन ने छठ व्रत कर सूर्य की उपासना की

0
bb1ac6fc-5290-410c-891a-fe95bcd5f5a1

जिले के एसपी अंजनी अंजन और इनकी पत्नी पलामू एसपी रिश्मा रमेशन ने छठ व्रत कर सूर्य की उपासना की लातेहार : झामुमो विधायक बैजनाथ राम और लातेहार एसपी अंजनी अंजान ने छठ पूजा व्रत पति-पत्नी किया जिसके कारण जिले भर में छठ पूजा को लेकर लोगों में काफी आकर्षक और चर्चा का विषय बना रहा है।छठ व्रत का प्रारंभ नहाए खाय के दिन से ही जिले के बड़े बड़े सेलीब्रेटियों द्वारा पूजा किए जाने की खबर काफी चर्चा में रहा, विधायक और एसपी के दोनो परिवार के लोगों ने चाणक्य नगरी के पास ओरंगा नदी में निर्मित घाट पर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। एसपी ने कहा की छठ पर्व सूर्य देव की उपासना का पर्व है,सनातन समाज के लोगों को सूर्य की उपासना जरूर करनी चाहिए।सूर्य की पूजा तो हमारे संस्कार में शामिल है,हमारे समाज में लोग प्रतिदिन सूर्य देव को जल देने के बाद ही अपने दिन की शुरुआत करते है,विधायक बैद्यनाथ राम ने कहा की हमारे समाज में लोग छठ पूजा नही किए तो क्या किया,सूर्य है तो जीवन है,पृथ्वी पर जन जीवन सूर्य देव की कृपा के बिना संभव नहीं है। जिले भर के सभी प्रखंडों में नदी ,तालाब में छठ पूजा खूब धूम धाम से मनाया गया,बालूमाथ,चंदवा,बरियातू, मनिका ,बरवाडीह समेत सभी प्रखंडों में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने छठ पूजा किया। चंदवा में बीडीओ , सीईओ और थाना प्रभारी ने घाट पर घूम घूम कर कानून व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थे,यही स्थिति सभी प्रखंडों में अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए काफी चौकन्ने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *