जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी के रोड निर्माण कार्य में रोक लगाने के आदेश के बावजूद संवेदक के द्वारा किया जा रहा है रोड निर्माण का कार्य

0
72f41fe2-2478-438a-aafb-e3104257a755

चिकनी कोना में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी के रोड निर्माण कार्य में रोक लगाने के आदेश के बावजूद संवेदक के द्वारा किया जा रहा है रोड निर्माण का कार्य

चिकनी कोनामें घटिया रोड निर्माण कार्य को लेकर के जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी दिखी सख्त मीडिया के सामने पूनम देवी ने बताया कि चिकनी कोना में जो कार्य संवेदक के द्वारा किया जा रहा है उसमे बिल्कुल ही घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है वहीं पीसीसी रोड की चौडाई बारह फिट की जगह कही पर आठ फिट तो कही पर दस फिट किया जा रहा है सिमेंट में भी क्रसर का डस्ट मिलाकर पीसीसी पथ का निर्माण किया जा रहा है वहीं गार्डवाल में और पुलिया निर्माण मे मरा हुआ पत्थर का उपयोग किया जा रहा है

वहीं जिला परिषद सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि स्तेला नगेसिया ने भी घटिया कार्य को लेकर दिखाई नाराजगी जिला परिषद सदस्य ने बताया कि हमलोग एक सप्ताह पहले भी घटिया रोड ,पुलिया एवं गार्डवाल निर्माण को लेकर संवेदक को जब तक उच्च स्तरीय जांच नही होती है तब काम बंद करने लिये कहे थे परन्तु जेइ ,कि मिली भगत से और ग्रामीणों के विरोध के बावजूद रोड का निर्माण किया जा रहा है

प्रखंड के ओरसा पंचायत के अंतर्गत चिकनीकोना ग्राम में ए. के. एण्ड आर. के. कंपनी के द्वारा घटिया रोड का घटिया निर्माण कराया जा रहा है. वही चीकनीकोना गांव के मजदूर छोड़कर बिहार से मजदूर ला कार्य कराया जा रहा है। जबकि काम के अभाव में इस क्षेत्र से मजदूर का पलायन प्रखंड भर में सबसे अधिक होता है. इसे लेकर जब गांव के मजदूरों ने विरोध किया तो ठेकेदार के द्वारा उन्हे नक्सली बता कार्य में बाधा उत्पन्न करने के नाम पर फंसाने की धमकी दी जा रही है।

ग्रामीणों के आग्रह पर जिला परिषद पहुंची ठेकेदार को कहा कार्य बंद करने के लिए

जिला परिषद सदस्य इस्तेला नगेसिया को ग्रामीणों ने बुलाकर घटिया निर्माण एवं मजदूरी कार्य नही मिलने की शिकायत कि योजना स्थल पर पहुंचकर जिला परिषद ने ठेकेदार को कार्य बंद करने को कहा संबंधित विभाग के जेई की उपस्थिति में रोड का कार्य करने को कहां लेकिन ठेकेदार के द्वारा कार्य बंद नही किया गया है।

2021-22 की है योजना, अब तक पूर्ण नही

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत ग्रा. वि. वि.(ग्रा. का. मा.) कार्य प्रमंडल लातेहार के द्वारा मेढ़ारी से चिकनीकोना तक कुल लम्बाई 1.6 कि.मी. पीसीसी रोड एवं पुल का निर्माण करना है। इस कार्य को करने का आदेश संवेदक ए. के. एण्ड आर. के. कंपनी को दिया गया था। यह योजना वर्ष 2021-22 की योजना है। पर ठीकेदार के कार्य करने की गति इतनी धीमी है कि कार्य एग्रीमेंट किये हुए दो वर्ष होने को हैं परन्तु अभी तक रोड पूर्ण नही हो पाया है। ज्ञात हो कि कार्य पूर्ण करने की अंतिम तिथी अगस्त 2023 तक ही थी। अब तक पचास प्रतिशत कार्य भी नही किया जा सका है।

गांव के जय कुमार तुरी, सुरेश महतो, लालदीप महतो, सागर यादव, राजू उरांव आदि ने बताया कि ठीकेदार के द्वारा अधुरे कार्य कर छोड़ दिए जाने से बरसात में हमारा ग्राम टापू में तब्दील हो जाता था. यह भी बताया कि जब मार्च का महिना आता है, तो ठेकेदार के द्वारा थोड़ा सा कार्य कर पैसा निकाल कार्य बंद कर दिया जाता है, कई मजदूर की मजदूरी भी बकाया है।
क्या कहती है जिला परिषद सदस्य स्तेला नगेसिया सह सांसद प्रतिनिधि
वहीं जिला परिषद सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि स्तेला नगेशिया ने कहां की हमने घटिया निर्माण कार्य को लेकर जब संवेदक से बात करना चाहा तो उन्होने मुझे ही धमकी देकर संवेदक कहने लगा जहां जाना है जाइये पर काम किसी भी स्थिति में नहीं बंद होगा सब जगह मैनेज है
क्या कहते हैं वहां के वार्ड सदस्य
वही चिकनी कोना के वार्ड सदस्य राजू तिर्की ने बताया कि हम लोग गांव वाले जब भी इस काम का विरोध किये तो हम लोगों को माओवादी केस में फंसा देने की धमकी और थाना में एफ आई आर कर जेल भेज देने बात संवेदक के द्वारा दी जाती है
क्या कहना है रोड निर्माण में लगे वहां के मजदूर का
वही वहां रोड निर्माण में काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि हम लोग इसी गांव के रहने वाले हैं और काम भी यहां कर रहे हैं हम लोगों को बहुत महीना से संवेदक के द्वारा मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है
कितना मिलता है मजदुरी
वही मजदूरी दर पूछने पर मजदूरों ने बताया कि हम लोगों को मजदूरी दर दिनभर का 200 तो कभी ढाई सौ ही मिलता है
वहीं जिला परिषद सदस्य संह सांसद प्रतिनिधि स्तेला नगेसिया के बुलाने पर चकनी कोना कार्य स्थल पर जब (प्रेस )मिडिया के लोग पहुँचे तो संवेदक के द्वारा प्रेस मिडिया के लोगों को भी झूठा केस कर फंसा देने की भी संवेदक के द्वारा कही जा रही है
वही वहां के ग्रामीणों ने घटिया निर्माण को लेकर के उच्च स्तरीय जांच की मांग वहां के ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेण डांग अनुमंडल पदाधिकारी बिपीन कुमार दुबे एवं डीसी लातेहार से की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed