जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ऑनलाइन मोड में लोकसभा चुनाव के तैयारियों की समीक्षा की

0
5fbe1180-6278-4dc8-bf60-b971f9c9e1d0

मेदिनीनगर (पलामू)

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ऑनलाइन मोड में लोकसभा चुनाव के तैयारियों की समीक्षा की

एवीएससी व एवीपीडी वोटरों की भी हुई समीक्षा,सभी कार्यालयों के बाहर वीएचए से संबंधित बैनर लगवाने के निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी शशि रंजन ने जिले के सभी बीडीओ-सीओसे कहा कि अपने क्षेत्र अंतर्गत गठित बूथ अवेयरनेस ग्रुप को क्रियाशील रखते हुए मतदाता प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दें साथ ही खुद को भी इस तरह के गतिविधि में शामिल होने पर बल दिया।इसके अलावे उन्होंने एएसडी वोटर का सभी स्तर का मार्किंग करने के निर्देश दिये।वहीं न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की समीक्षा करते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक को सभी स्कूलों में शौचालय को दुरुस्त रखने की बात कही।वे आज एनआईसी के सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों,बीडीओ-सीओ के साथ लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।

एवीएससी व एवीपीडी वोटरों की भी हुई समीक्षा

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी से एवीएससी व एवीपीडी वोटरों की सूची बनाने के निर्देश दिये ताकि उसी के अनुरूप ऐसे सभी मतदाताओं को पोस्टल बैलेट के माध्यम से घर से ही मतदान कराया जा सके।उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलेट से मतदान की सारी तैयारियाँ समयपूर्व पूरी कर ली जाएँ, ताकि पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले मतदाताओं को मतदान करने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने पाए।इस हेतु संबंधित सहायक निर्वाची पदाधिकारी अपने सभी संबंधित अधिकारियों/कर्मियों को भारत निर्वाचन आयोग के पोस्टल बैलेट से मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया के सभी तकनीकी पहलूओं से अनिवार्यरूपेण पूर्णतः प्रशिक्षित होना सुनिश्चित करेंगे।उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान बीएलओ को उनके दायित्वों के विषय के बारे में अच्छे ढंग से जानकारी रहे,यह सुनिश्चित किया जाना चाहिये साथ ही वोटर स्लीप का ससमय वितरण भी
सुनिश्चित किया जाना चाहिए।उन्होंने
सभी कार्यालयों के बाहर वीएचए एप से संबंधित बारकोड युक्त बैनर लगवाने की बात कही ताकि लोग कोड को स्कैन कर ऐप डाउनलोड कर सकें।इस दौरान एनआईसी के सभागार से उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता,उप निर्वाचन पदाधिकारी,समेत अन्य रहे।वहीं वर्चुअल मोड से सभी बीडीओ-सीओ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed