जिला कांग्रेस कार्यालय में किया गया होली मिलन समारोह का आयोजन

हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में रंगो का त्योहार होली में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । आयोजित समारोह की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत वाली होली का त्योहार आपसी एकता और आपसी भाईचारा का संदेश लेकर आती है । आज के दिन सभी बुराईयां अगजा में जल कर राख हो जाती है और लोग आपसी मतभेद को भुला कर एक दुसरे को रंग गुलाल लगाकर होली का त्योहार सौहार्दपूर्ण तथा हर्षोल्लास के साथ मनाते है । मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा सदर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह प्रदेश सचिव विनोद सिंह, शशि मोहन सिंह पूर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार खान वरिष्ठ कांग्रेसी रवि शंकर शर्मा, विरेन्द्र कुमार सिंह, सुनिल सिंह राठौर, परवेज अहमद, गुड्डू सिंह, तसलीम अंसारी, अजय गुप्ता, चन्द्र शेखर दुबे, राजू चौरसिया, ओमप्रकाश गोप, रेणु कुशवाहा, संगीता कुशवाहा, सुनैना दुबे, नरेश गुप्ता, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, ललितेश्वर प्रसाद चौधरी, डाॅ.प्रकाश कुमार, सुनिल अग्रवाल, सुनिल कुमार ओझा, सदरूल होदा, रघु जायसवाल, बाबर अंसारी, शिव नंदन साहू, नौशाद आलम, रविन्द्र गुप्ता, गुलाबी यादव, अजित कुमार सिंह, नरसिंह प्रजापति, दीपक गुप्ता, चोलेश्वर महतो, निसार अहमद भोला, अनिल कुमार भुईंया, भैया असीम कुमार, सैयद अशरफ अली, जय कुमार महतो, गिरजा शंकर, चन्द्र शेखर आजाद, अशोक कुमार, प्रकाश कुमार राणा, उपेन्द्र यादव, राजेश सिंह, अजित कुमार गुप्ता, बब्लू साहु के अतिरिक्त सैकड़ो कांग्रेसी तथा नगर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे ।