झारखंड में महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल

0

 पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को इस पर्व त्योहार के सीजन में जोर का झटका लगा है। जी हां! कच्चे तेल की कीमत में उबाल से पेट्रोल-डीजल अब महंगा हो गया है। इसका सीधा असर आपके जीवन पर पड़ने वाला है। खाने-पीने से लेकर सभी चीजें महंगी हो जाएगी।

बता दें कि, इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध का असर अंतरराष्ट्रीय बाजार पर पड़ रहा है। इस युद्ध की वजह से एक बार फिर कच्चे तेल (Crude Oil) के दामों में उबाल आने लगा है। डब्लूटीआई क्रूड (WTI Crude) की कीमत बुधवार को 88.31 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गयी है। वहीं ब्रेट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) की कीमत 91.41 डॉलर प्रति बैरल हो गयी है।  कच्चे तेल के दामों में आये बदलाव का असर राष्ट्रीय स्तर पर नहीं हुआ है। राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं। हालांकि राज्य स्तर पर लगने वाले टैक्स की वजह से कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में इजाफा देखने को मिल रहा है।

भारतीय सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, आज महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत में 50 पैसे और डीजल में 46 पैसे की गिरावट आयी है। वहीं उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दाम 21 पैसे घटे हैं। साथ ही पश्चिम बंगाल और राजस्थान में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की गयी है। दूसरी तरफ झारखंड में पेट्रोल और डीजल 22 पैसे महंगा हुआ है। इसके अलावा केरल, गोवा और ओडिशा में भी पेट्रोल के दाम में तेजी आयी है।

जानें चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली में पेट्रोल 9672 रुपये और डीजल 8976 रुपये प्रति लीटर
मुंबई में पेट्रोल 10631 रुपये और डीजल 9427 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता में पेट्रोल 10603 रुपये और डीजल 9276 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई में पेट्रोल 10263 रुपये और डीजल 9424 रुपये प्रति लीटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *