झारखंड में जारी लूट और भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपाइयों का जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन
झारखंड में जारी लूट और भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपाइयों का जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन
गिरिडीह:- झारखंड में जारी लूट और भ्रष्टाचार के खिलाफ मंगलवार को भाजपा ने जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। इस क्रम में जहां जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के नेतृत्व में सदर प्रखंड मुख्यालय में भाजपाईयों ने प्रदर्शन किया। वहीं जमुआ में जमुआ विधायक मंजू कुमारी, बगोदर में बगोदर विधायक नागेंदर महतो और गांडेय और बेंगाबाद मे जिप अध्यक्ष मुनिया देवी और गांडेय में दिलीप वर्मा के नेतृत्व में झारखंड सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान सिहोडीह के आम बगान से जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के नेतृत्व में प्रकाश सेठ, विनय सिंह, कामेश्वर पासवान, संदीप डंगाईच, सुभास सिन्हा, संजीत सिंह पप्पू, मनोज संघई, रंजीत राय, संजीव सिंह, विवेक गुप्ता विक्की, प्रकाश दास, सुमित सिंह, रंजन सिंहा, भागीरथ मंडल, जय शंकर सिन्हा, शालिनी वैशखियार, संगीता सेठ समेत काफी संख्या में भाजपाई पैदल मार्च करते हुए सदर प्रखंड कार्यालय पहुंचे और प्रदर्षन किया। इस दौरान भाजपाईयों ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
गांडेय में प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा,यदुनंदन पाठक,गांडेय प्रमुख राज कुमार पाठक, झरघट्टा पूर्व मुखिया प्रकाश यादव,पुरुषोत्तम सहित कई भाजपा नेता शामिल हुए।
मौके पर प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपाईयों ने कहा कि हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार का आलम सर चढ़ कर बोल रहा है। सभी कार्यालयों में लूट मची हुई है। कहा कि हेमंत सरकार के मंत्री जमीनों को लुट रहे है। पुलिस के संरक्षण मे जमीन पर अवैध कब्ज़ा कराया जा रहा है। जनता परेशान है और अधिकारी मस्त है।
