झारखंड में अपराध की कोई जगह नहीं, माफिया राज होगा खत्म : दीपक तिवारी
झारखंड में अपराध की कोई जगह नहीं, माफिया राज होगा खत्म : दीपक तिवारी
जनता की सुरक्षा, शांति और न्याय देने की दिशा में सरकार प्रयत्नशील
अमन साव एनकाउंटर अपराध और अराजकता को झारखंड में बर्दाश्त नहीं किए जाने का प्रमाण
झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता दीपक तिवारी ने कहा कि गैंगस्टर अमन साव का एनकाउंटर से पलामू प्रमंडल सहित राज्य में शांति व्यवस्था कायम होगी। लोगों में भय खत्म होगा। प्रशासन के लिए चुनौती बना अमन साव के एनकाउंटर से प्रशासन को भी अपराध मुक्त झारखंड निर्माण में सुविधा हुई है। राज्य में शांति कायम होगी। अमन साव एनकाउंटर इस बात का प्रमाण है कि झारखंड में अपराध और अराजकता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून को चुनौती देने वालों को उसका अंजाम भुगतना होगा। झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की नेतृत्व वाली सरकार ने साफ कर दिया है कि झारखंड में माफिया राज खत्म होगा और कानून का राज कायम होगा। दीपक तिवारी ने कहा कि यह नया झारखंड है, जहां ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से अमल हो रहा है। जनता की सुरक्षा, शांति और न्याय ही सरकार की प्राथमिकता है। माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सरकार का दृढ़ संकल्प है कि झारखंड में
न अपराधी बचेंगे और ना ही अपराध बचेगा। इस दिशा में सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा है कि अमन साव की एनकाउंटर से आम जनमानस में खुशी का माहौल है। प्रत्येक जिले के स्थानीय प्रशासन को चिन्हित व बड़े अपराधियों की सूची तैयार कर संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई करने और अमन साव जैसे अपराधी की तरह सजा देने का कार्य करने की आवश्यकता है। इससे राज्य मेंं खुशहाली आएगी। व्यापारी वर्ग व्यापार करने में सुरक्षित महसूस करेंगे। वहीं आमजन राहत भरी सांस ले पाएंगे। अपराध नियंत्रित रहेगा, तो प्रशासन का भी नाम होगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हत्या, लूट, दुष्कर्म, चोरी-डकैती, संगठित अपराध सहित अन्य जघन्य मामलों के अपराधियों पर नकेल कसने और शांति व्यवस्था स्थापित करने में पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। स्थानीय प्रशासन के सहयोग से विधि व्यवस्था संधारण में सहयोग मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार राज्यवासियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए सख्त कदम उठा रही है। अमन साव का एनकाउंटर मजबूत कानून व्यवस्था को भी साबित किया है।
