झारखंड के विकास को नई गति देने वाला बजट – उत्तम
झारखंड के विकास को नई गति देने वाला बजट – उत्तम
मनिका – झारखंड छात्र मोर्चा के छात्र नेता उत्तम कुमार ने अबुआ बजट पर अपना राय व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट पिछले वित्तीय वर्ष से 13% अधिक का है। इसी से यह सिद्ध होता है कि वर्तमान सरकार झारखंड में जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए कितनी प्रतिबद्ध है। इस बजट में झारखंड की बेटियों, झारखंड के किसान, झारखंड के उद्यमी, झारखंड के युवा विद्यार्थियों सभी का ध्यान रखा गया है और सभी को केंद्र में रखकर सर्वस्पर्शी और समावेशी बजट तैयार किया गया है। यह बजट झारखंड को विकास की नई गति देने वाला बजट हैं।उन्होंने बजट के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के प्रति आभार व्यक्त किया।
