झारखण्ड के पलामू में 51 हज़ार दीप प्रज्वलित का बना रिकार्ड

झारखण्ड के पलामू में 51 हज़ार दीप प्रज्वलित का बना रिकार्ड
पलामू राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव पलामू के पावन भूमि पर झारखण्ड के प्रथम चिरंजीवी भगवान परशुराम मंदिर का निर्माण कर रही है, जिसकी लागत तकरीबन दो करोड़ बतायी जा रही है, इस मंदिर का निर्माण दक्षिण भारत से आए कारीगरो के द्वारा कराया जा रहा। इस निर्माणाधीन परशुराम मंदिर के प्रांगण, राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव के पदाधिकारियों सदस्यों एवं शहर वासियों ने मिलकर हाथ में दीपक ले साज सज्जा को अंतिम रूप दिया, जिसमें दीपक एवं गूगल के साथ मिलाकर, भारत माता की आकृति, शांति का प्रतीक ओम, स्वस्तिक,भगवान राम, भगवान परशुराम की जय घोष की कलाकृतियां दीप के द्वारा ही बनाई गई थी जो शहर वासियों के लिये आकर्षण का मुख्य केंद्र बना रहा, शहर वासियों के द्वारा इतनी ज्यादा संख्या में दीपोत्सव किसी मंदिर पर प्रज्वलित होना एक नया अहसास था, जिसे देख लोग काफ़ी उत्साहित थे। राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव के पदाधिकारियों के द्वारा पूर्व से इस कार्यक्रम को लेकर आह्वान किया गया था, एक दीप अपने प्रभु अपने आराध्य को मंदिर परिसर में आकर अपने नाम से समर्पित करें, इसमे शहर वासियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया वहीँ दिपोउत्सव प्रज्वलित करने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। दीप प्रज्वलित करने से पूर्व धर्माचार्य रमेश पांडे के द्वारा स्वस्तिवाचन , दीप का ध्यान,मंत्र दीपो ज्योति परंब्रह्म दीपो ज्योतिर्जनार्दन:। दीपो हरतु मे पापं संध्यादीप नमोस्तुते मंत्रोच्चार के साथ दिपोउत्सव शुरू की गई। इस कार्यक्रम में मौजूद रहे राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव पलामू जिला अध्यक्ष मधुकर शुक्ला ने कहा कि दीप प्रकाश का द्योतक है, तो प्रकाश ज्ञान का। परमात्मा से हमें संपूर्ण ज्ञान मिले इसीलिए दीप प्रज्वलन करने की परंपरा है। कोई भी पूजा हो या किसी समारोह का शुभारंभ। समस्त शुभ कार्यों का आरंभ दीप प्रज्वलन से होता है। जिस प्रकार दीप की ज्योति हमेशा ऊपर की ओर उठी रहती है, उसी प्रकार मानव की वृत्ति भी सदा ऊपर ही उठे, यही दीप प्रज्वलन का अर्थ है। अत: समस्त कल्याण की चाह रखने वाले मनुष्य को दीप जलाते समय यह मंत्र अवश्य पढ़ना चाहिए। निश्चित ही आपका कल्याण होगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश संरक्षक कमलेश शुक्ला, प्रदेश संरक्षक अजय तिवारी अकेला, प्रदेश संरक्षक मुकेश तिवारी, प्रदेश अनुशासन समिति अध्यक्ष अमित तिवारी, प्रदेश पर्यवेक्षक अभिषेक तिवारी, प्रमंडल संरक्षक परमेस तिवारी, बसंत तिवारी,प्रदेश प्रवक्ता रामनिवास तिवारी प्रदेश शिक्षा सलाहाकार अविनाश पांडे, आशुतोष तिवारी, अंकित पांडे, अरविंद पांडे, अप्पू तिवारी, अनिमेश शुक्ला, राहुल पाठक, अभिषेक पांडे, रितिक चौबे, नवनीत शुक्ला, राहुल उपाध्याय, करन कांत तिवारी, बिटू. पांडे, चंदन शुक्ला, शुबास दूबे, संजम दुबे, के साथ सैकड़ों शहर वासी रहे उपस्थित।