झारखंड के मशहूर व्यवसायी के तीन ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा;

0
25d8af1bcb7be7bc78077d669f0872f698384f70db998647e80f7001424efffc

झारखंड के मशहूर व्यवसायी के तीन ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा! झारखंड।। व्यवसायी कारोबारी रामचंद्र रुंगटा के रामगढ़ स्थित तीन प्लांट पर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी चल रही है। रामगढ़ शहर में उनके दफ्तर के साथ साथ अरगड्ढा में झारखंड इस्पात, बरकाकाना ओपी क्षेत्र में मां छिन्नमस्तिका स्पंज एंड आयरन प्लांट और कुजू ओपी क्षेत्र में आलोक स्टील में छापेमारी हुई है।

आयकर की पटना से आई हुई टीम इस छापेमारी में शामिल है। हालांकि, अभी तक इनकम टैक्स के अफसरों और प्लांट प्रबंधकों की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *