झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 फरवरी को, होंगे कई अहम निर्णय |
झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 फरवरी को, होंगे कई अहम निर्णय
रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 फरवरी को रांची स्थित झारखंड मंत्रालय में होगी। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन करेंगे। इसमें कई अहम निर्णय लिए जाएंगे।
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के मुताबिक कैबिनेट की बैठक 12 फरवरी, 2024 को अपराह्न 4 बजे से होगी। यह बैठक प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।
