झारखंड का मौसम आज बदल सकता है

झारखंड का मौसम आज बदल सकता है।

मौसम विभाग ने बताया है कि राजधानी राॅंची और आसपास के इलाकों में आज हल्की बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं तेज हवा और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। सोमवार और मंगलवार को बादल थोड़े हल्के रह सकते हैं, लेकिन 28 मई के बाद प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो सकती हैं।