झारखंड आंदोलनकारी द्वारा पलामू प्रमंडल के कई जगहों पर की गई नाकेबंदी

झारखंड आंदोलनकारी द्वारा पलामू प्रमंडल के कई जगहों पर की गई नाकेबंदी
झारखंड आंदोलनकारी द्वारा आज पलामू प्रमंडल के लातेहार गढवा मेदिनीनगर में कई स्थानों पर रोड जाम कर आर्थिक नाकेबंदी हल्की नोकझोंक के बिच सफल की गयी।
झारखण्ड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा के केन्द्रीय संयोजक सतीश कुमार ने कहा कि आज कि नाकेबंदी सांकेतिक के साथ सरकार को चेतावनी हैं। आन्दोलनकारी का मान सम्मान व स्वाभिमान के साथ कोई समझौता नहीं होगा। आज पुरे झारखण्ड में आर्थिक नाकेबंदी जोरदार रुप से सफल हुआ। प्रमंडलीय अध्यक्ष बिकेश शुक्ला ने कहा कि हम लडाई कर अलग झारखण्ड लिए है अब आन्दोलनकारियो का समस्या का निदान भी हमारी जिम्मेदारी है। बलराम उरांव ने कहा कि आज सांकेतिक रूप से खनिज पदार्थों को राज्य से बाहर नहीं जाने दिया। नाकेबंदी कार्यक्रम में प्रदीप सिन्हा रेहाना बीबी बिलंगना टोप्पो बिशुन देव चौधरी महताब उल्ला बिश्व नाथ टोप्पो सुरेन्द्र उरांव बबर सिन्हा शंकर चौधरी मो0असलम बचु चौधरी गणेश चौधरी यज्ञ नारायण महतो संतन कुमार गणेश रबि समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।