झूठा मुकदमा करनेवाले जे एस एस मुजफ्फर अली के विरुद्ध केस करने की मांग को लेकर किसान जनता पार्टी ने एस डी पी ओ कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
झूठा मुकदमा करनेवाले जे एस एस मुजफ्फर अली के विरुद्ध केस करने की मांग को लेकर किसान जनता पार्टी ने एस डी पी ओ कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
एक तरफ एस० पी० गिरिडीह द्वारा भूमाफियाओं को चिन्हित करने का खबर मीडिया में आना और दूसरी तरफ भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करनेवाले के आवाज को दबाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा झूठा मुकदमा किए जाने से आक्रोशित किसान जनता पार्टी के सदस्यों ने प्रशासन का असली रूप जनता के अदालत में ले जाने हेतू रणनीति तैयार करने को लेकर मंगलवार को झंडा मैदान गिरिडीह में किसान पंचायत आयोजित किया। किसान पंचायत की अध्यक्षता करते हुए अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि विगत 8 दिसंबर को अवैध तरीके से किसानों का जमीन भूमाफियाओं के नाम करनेवाले अंचल अधिकारी के खिलाफ जब तक धरना प्रदर्शन हो रहा था तब तक सारे प्रशासनिक पदाधिकारी को कोई दिक्कत नहीं था। एस० डी० पी० ओ० श्री अनिल सिंह ने दो दिन में कार्रवाई करने का आश्वासन देकर किसान जनता पार्टी का आंदोलन समाप्त करा दिया लेकिन जब भूमाफियाओं और दोषी अंचल अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने हेतु थाना में आवेदन दिया गया तो भूमाफियाओं को संरक्षण देने वाले पुलिस प्रशासन के लोग एक हो गए और किसान जनता पार्टी के सदस्यों पर झूठा मुकदमा कर दिया ताकि भविष्य में कोई संगठन या व्यक्ति भूमाफियाओं और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ थाना में मुकदमा दर्ज कराने हेतू आवेदन देने का साहस नहीं कर सके। विजय कुमार ने कहा के पुलिस प्रशासन से न्याय नहीं मिला तो किसान जनता पार्टी जन सहयोग एवं न्याय याचना यात्रा के माध्यम से जनता के अदालत में जाएगी। किसान पंचायत के बाद किसान जनता पार्टी का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गिरिडीह के कार्यालय जाकर ज्ञापन दिए। ज्ञापन में दोषी अंचल अधिकारी एवं बेंगाबाद थाना कांड संख्या 278/ 23 के सूचक जे० एस० एस० मुजफ्फर अली के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का मांग किया गया है। आज के किसान पंचायत में श्यामू बास्के, कुदरत अली, दासो मुर्मू, सामू हेंब्रम, गंगाधर यादव, शुकुल नारायण देव, खुशबू देवी, संगीता मरांडी, जोगेश्वर ठाकुर, घनश्याम पंडित, नबी अंसारी, संचित कुमार, हीरामुनि बासके, देवचंद्र यादव, सुमनी सोरेन, संतोष बास्के, गोने टुडू, टीपन ठाकुर, मालती देवी, सरिता मरांडी, हदीश अंसारी, बिना बास्के, अकलि हंसदा, मेनका देवी, घनश्याम पंडित, सनातन तिवारी, परशुराम महतो, मुन्ना टुडू, झगरु यादव, रघु मुर्मू,चिंतामणि सिंह, महादेव विश्वकर्मा, बेदमिया देवी, दहनी देवी, गीता देवी, बड़की बेसरा, तालो टुडू, मुन्ना टुडू, देवकी नंदन यादव सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
