झांसुगोडा में सड़क दुर्घटना में हुई खरडीहा के चालक की मौत

झांसुगोडा में सड़क दुर्घटना में हुई खरडीहा के चालक की मौत

परिजनों को नहीं मिला आर्थिक मदद अपने पैसे से लाया शव

नौडीहा बाजार/पप्पू यादव

पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड के सरईडीह पंचायत अंतर्गत खरडीहा के रामजी राम के 22 वर्षीय पुत्र लवकुश कुमार विगत 13 मार्च को परिजनों को भरण पोषण के लिए मजदूरी करने वाहन चलाने उड़ीसा के झांसुगोडा गर्जन पहल कोयल माइंस में गया था 21 मार्च की रात्रि वाहन चलाकर सो रहा था उसी के क्रम में दो टेलर के बीच हुई टक्कर सड़क दुर्घटना में घटनास्थल पर चालक की दब कर हुई मौत उपचालक का पैर टूटा सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची झासुगोडा थाना की पुलिस शव की पहचान 22 वर्षीय लवकुश कुमार पिता रामजी राम के रूप में किया गया पुलिस शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया शव पहुंचते ही खरडीहा गांव में छाया मातम मृतक के पिता रामजी राम ने कहा कि वाहन मालिक एवं कोयल माइंस के द्वारा एक रुपया का सहयोग नहीं किया गया है और शव एंबुलेंस से अपने पैसे से लाया गया है नाराजगी व्यक्त करते हुए उचित आर्थिक मदद की मांग कर रहे हैं.. मृतक लवकुश कुमार के दो साल पूर्व माता की तालाब में डूब कर हुई थी मौत.. माता की मौत के बाद पिता ने रचा ली थी दूसरी शादी घर में बड़ा बेटा होने के नाते कई जिम्मीवारी था लवकुश के ऊपर अपने परिवारों को भरण पोषण करने के लिए मजदूरी करने ,वाहन चलाने गया था लवकुश कुमार