झामुमो के जिला अध्यक्ष बनने पर लाल मोती नाथ शाहदेव को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
झामुमो के जिला अध्यक्ष बनने पर लाल मोती नाथ शाहदेव को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई।
मनिका-मनिका प्रखंड के झामुमो कार्यकर्ताओं ने लाल मोती नाथ शहदेव को लातेहार जिला के झामुमो का अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए। तथा बधाई देते हुए कहा है कि लाल मोतीनाथ शहदेव को झामुमो का जिला अध्यक्ष बनाए जाने से जिला में झामुमो का पकड़ तेजी से मजबूत होगा। साथ ही संगठन का विस्तार भी तेजी से होगा। बधाई देने वालों में झामुमो के पूर्व युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरारी ठाकुर,पूर्व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सिकेश्वर राम, झामुमो के पूर्व किसान मोर्चा जिला सचिव सत्येंद्र कुमार यादव, जितेन्द्र कुमार, राजेंद्र लोहारा, करीमन सिंह, राजमोहन लोहारा, सहित झामुमो के अनेकों कार्यकर्ता शामिल थे।साथ ही साथ सकेन्दर उरांव बड़ा को मनिका प्रखंड का झामुमो अध्यक्ष बनाए जाने पर झामुमो के कार्यकर्ताओं ने उन्हें भी बधाई दिया है।
